ज्येष्ठ संक्रांति 14 मई शनिवार को,राशि के अनुसार करें दान :- ज्योतिषाचार्य महंत रोहित शास्त्री।


जम्मू कश्मीर : ज्येष्ठ संक्रांति इस वर्ष सन् 2022 ई. 14 मई शनिवार को है। ज्येष्ठ संक्रांति के विषय में श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के प्रधान ज्योतिषाचार्य महंत रोहित शास्त्री ने बताया सनातन धर्म में ज्येष्ठ संक्रांति का काफी महत्व है,इस वर्ष ज्येष्ठ संक्रांति 14 मई शनिवार को है। रविवार 14 मई सुबह 05 बजकर 29 मिनट पर सूर्य देव वृष राशि में प्रवेश करेगे,ज्येष्ठ माह में सूर्य वृष राशि में प्रवेश करते है, ज्येष्ठ माह की संक्रांति को वृष संक्रांति के नाम से जाना जाता है,सूर्य की वृष संक्रांति एवं ज्येष्ठ महीना प्रारंभ हो जाता है। इस संक्रांति का पुण्यकाल 15 मई सुबह 11 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। शनिवार 14 मई को भगवान श्रीनृसिंह जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा।

इस दिन पवित्र नदियों, सरोवर में स्नान एवं दान-पुण्य के लिये बड़ा अच्छा माना गया है ,इस दिन स्नान पूजन के बाद,गुड़, तेल,जल से भरा घड़ा,पंखा,वस्त्र, फल, इस विश्वास से दान किया जाता है कि अगले जन्म में गर्मी के समय उन्हें भी इन चीजों का सुख मिलेगा। कोरोना महामारी के चलते घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करने से भी इसका पुण्य प्राप्त होता है और इस दिन घर के आस पास जरूरतमंद लोगों को कुछ ना कुछ दान अवश्य करें। इस संक्रांति के दिन पानी में तिल डालकर स्नान करने से बीमारियां दूर होती हैं और दीर्घ आयु होती है।

यह संक्रांति वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर एवं मीन राशि वालों के लिए शुभ होगी।

ज्येष्ठ संक्रांति का फल

यह संक्रांति दुष्ट,पापी लोगों एवं चोरों के लिए शुभ होगी। देश में धर्म के कार्य और ज्यादा होंगे,जनता रोगों से पीड़ित रहेगी,भूकंप हो सकता है,कुछ प्रसिद्ध लोगों की अचानक मृत्यु होगी,दैनिक उपभोग वस्तुओं के मूल्य में तेजी होगी।

ज्येष्ठ संक्रांति के दिन क्या करें क्या ना करें :-

इस दिन किसी भी प्रकार की तामसिक
वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए ,इस दिन शराब आदि नशे से भी दूर रहना चाहिए। इसके शरीर पर ही नहीं, आपके भविष्य पर भी दुष्परिणाम हो सकते हैं।

संक्रांति के दिन सात्विक चीजों का सेवन किया जाता है और भगवान को भी इन्हीं चीजों का भोग लगाया जाता है । इस दिन सत्यनारायण जी,सूर्य देव, अपने इष्टदेव की पूजा का विधान है ।

ज्येष्ठ संक्रांति पर सूर्य का प्रवेश वृष राश‍ि में होता है और इसका हर राशि पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आपके द्वारा किया जाने वाला दान आपकी राशि से जुड़ा हो। राशि के अनुसार आपके लिए कौन सा दान फलदायी साबित होगा, यहां जानें –

इस दिन राशि के अनुसार करें दान:-

मेष राशि के लोगों को गुड़, मूंगफली, तिल,तांबा की वस्तु, दही का दान देना चाहिए।

वृषभ राशि के लोगों के लिए सफेद कपड़े,
चांदी और तिल का दान करना उपयुक्त रहेगा।

मिथुन राशि के लोग मूंग दाल, चावल,
पीला वस्त्र, गुड़ और कंबल का दान करें।

कर्क राशि के लोगों के लिए चांदी, चावल,
सफेद ऊन, तिल और सफेद वस्त्र का दान देना उचित है।

सिंह राशि के लोगों को तांबा,गुड़, गेंहू सोने और मोती दान करने चाहिए।

कन्या राशि के लोगों को चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े का दान देना चाहिए।

तुला राशि के जातकों को हीरे, चीनी या कंबल,गुड़, सात तरह के अनाज का दान देना चाहिए।

वृश्चिक राशि के लोगों को मूंगा, लाल कपड़ा,लाल वस्त्र, दही और तिल दान करना चाहिए।

धनु राशि के जातकों को वस्‍त्र, चावल, तिल,पीला वस्त्र और गुड़ का दान करना चाहिए।

मकर राशि के लोगों को गुड़,चावल,कंबल, गुड़ और तिल दान करने चाहिए।

कुंभ राशि के जातकों के लिए काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी,कंबल, घी और तिल का दान चाहिए।

मीन राशि के लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल,चना दाल और तिल दान देने चाहिए।

महंत रोहित शास्त्री (ज्योतिषाचार्य) अध्यक्ष श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट (पंजीकृत) संपर्कसूत्र :-9858293195,7006711011,9796293195

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *