भगवान #श्रीहरि_विष्णु के अवतार

भगवान #श्रीहरि_विष्णु के अवतार
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सृष्टि के पालनकर्ता भगवान श्रीहरि विष्णु ने धर्म की रक्षा हेतु हर काल में अवतार लिया। उनके कुल 24 अवतार हैं, जिनमें से 10 प्रमुख अवतार माने गए हैं। जो हिन्दू धर्म ग्रंथों में भगवान विष्णु के दशावतार के नाम से प्रसिद्ध हैं।

  1. #मत्स्य_अवतार- पृथ्वी के जलमग्न होने की स्थिति में भगवान विष्णु ने मछली का रूप धारण कर रक्षा की। इस दौरान भगवान विष्णु ने राजा सत्यव्रत को उपदेश दिया था, जो मत्स्यपुराण कहलाता है।
  2. #कूर्म_अवतार- समुद्र मंथन के समय मंदर पर्वत को भगवान विष्णु ने क्षीरसागर में कछुए का अवतार लेकर अपने कवच पर संभाला था तथा उनकी सहायता से देवों एवं असुरों ने समुद्र मंथन करके 14 रत्नों की प्राप्ति की। भगवान विष्णु के इस अवतार को कच्छप या कूर्म अवतार कहा जाता है।
  3. #वराह_अवतार- दैत्य हिरण्याक्ष ने जब पृथ्वी को समुद्र के अंदर छिपा दिया था, तब भगवान विष्णु ने सूअर का अवतार लेकर दैत्य हिरण्याक्ष से युद्ध किया। वर्षों तक चले युद्ध में भगवान विष्णु ने दैत्य हिरण्याक्ष का वध कर दिया और पृथ्वी को पुन: जल पर स्थापित कर दिया।
  4. #नृसिंह_अवतार- भगवान श्रीहरि विष्णु ने नृसिंह रूप धारण कर भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी l उन्होंने आधे सिंह और आधे नर स्वरूप में अपने बड़े—बड़े नाखुनों से दैत्यों के राजा और प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप का वध किया था।
  5. #वामन_अवतार— सत्ययुग में प्रह्लाद के पौत्र दैत्यराज बलि से देवताओं की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने बौने ब्राह्मण का अवतार लिया था, जिसे वामन अवतार कहा जाता है। इसमें उन्होंने बलि से तीन पग धरती दान में मांगी थी। एक पग में धरती और दूसरे में स्वर्ग नाप दिया। तब बलि ने तीसरा पग उसके सिर पर रखने को कहा। इस पर भगवान विष्णु ने तीसरा पग उसके सिर पर रखा, जिससे वह सुतललोक चला गया। वामन अवतार भगवान विष्णु ने बली को यह पाठ दिया था कि अहंकार से जीवन में कुछ नहीं मिलता है।
  6. #श्रीराम_अवतार- भगवान श्रीहरि ने त्रेतायुग में पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का अवतार धारण कर लंकाधिपति दशानन रावण का वध किया था और दुनिया को असत्य पर विजय की जीत सत्य को दर्शाकर रावण का नाश किया। रामनवमी की अग्रीम शुभकामनाएं भगवान राम आपको भक्ति का वरदान दे l
  7. #श्रीकृष्ण_अवतार- द्वापरयुग में भगवान विष्णु 16 कलाओं में पूर्ण कृष्ण के रूप में कारागार में जन्मे। माता देवकी और पिता वासुदेव थे। कंस वध, बाल लीलाएं, महाभारत में अर्जुन के सारथी और कुरूक्षेत्र में गीता का उपदेश — यह कृष्ण अवतार की प्रमुख घटनाएं हैं। कृष्ण अवतार सभी अवतारों में श्रेष्ठ माना जाता है।
  8. #परशुराम_अवतार- विष्णु जी ने परशुराम अवतार लेकर अत्याचारी हैहयवंशी क्षत्रिय वंशियों से 36 बार युद्ध किया था और 36 बार ही उनका नाश कर दिया था।
  9. #बुद्ध_अवतार- भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का 9वां अवतार माना जाता है। उन्होंने विश्व में शांति स्थापना के लिए यह अवतार लिया था। हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि बुद्ध अवतार थे या नहीं थे इस पर विवाद है।
  10. #कल्कि_अवतार- ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु भविष्य में कलियुग के अंत में कल्कि अवतार में आएंगे और पापियों का अंत करके लोगों के दु:खों का निदान करेंगे। इसके बाद सतयुग का प्रारंभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *